Posts

आधा टिकट भाई साहब यह मेरा पूरा पर्स देख लीजिएगा। इसमें अब कुछ नहीं बचा है। इसमें ₹100 थे जो मैंने आप को दे दिए यह बोलते हुए उस गरीब बहन ने TC के हाथ में अपना पर्स दे दिया। शायद उसमें दो-चार ₹5 की चिल्लर और बची थी। लेकिन TC अड़ा हुआ था। मुझे ₹250 पेनल्टी के और ₹20 टिकट के अर्थात ₹270 चाहिए अन्यथा रतलाम में मैं तुम्हे पुलिस थाने में बंद करवा दूंगा। तुमने इस बच्चे का टिकट नहीं लिया है और इसकी उम्र 5 वर्ष से अधिक है। वह बात कर ही रहा था कि उसके दो साथी और आ गए और उन्होंने उस गरीब महिला को धमकाना चालू कर दिया । इतने में अगला स्टेशन आ गया । उन तीनों TC को लगा कि अब यहां से और कुछ मिलने की उम्मीद नहीं है ,इसलिए वे उस गरीब महिला के ₹100 लेकर उतर गये। उनके जाने के बाद उस महिला की हालत बहुत ही दयनीय दिखाई देने लगी। वह अपने ही दांतों से अपनी ही उंगलियां चबा रही थी। बीच-बीच में अपनी उंगलियों से आंखों में आया पानी भी साफ कर रही थी। मैं कुछ दूरी पर बैठा था मैंने अपने पड़ोसी को सो रुपए दिए और कहा वह यह सो रूपये उस बहन तक पहुंचा दो। उसने सो रुपए उस बहन तक पहुंचाए, लेकिन पहले तो उसने लेने से मना कर दिया। तब कोई नेकदिल इंसान बीच में आकर बोला ले लो बहन, कोई बात नहीं कोई किसी को नहीं देता है अल्लाह ने इंसान को नेक बुद्धि दी है कि वह तुम्हें सो रुपए दे रहा है और तुम यह समझो कि वह तुम्हें नहीं दे रहा है वह छोटी बालिका को दे रहा है ऐसी समझा-बुझाकर उसके पर्स में वह सो रुपए का नोट रख दिया। कुछ देर पश्चात पास में बैठी एक और बहन ने अपने पर्स में से ₹10 निकाले और उसने उस छोटी बिटिया के हाथ में रखे और बोला आप मना ना कीजिएगा । अब रतलाम आने वाला था और उस बहन को जावरा तक जाना था उसके पास एक ही अपना टिकट था और उस बिटिया का टिकट उसने नहीं लिया था जिसके कारण TC पैनल्टी मांग रहा था अब TC ₹100 लेकर चला गया और इसके पास एक ही टिकट था। तब मैंने बोला अब आप जावरा तक का आधा टिकट और ले लीजिएगा । और अगर आप ना ला सकते हो तो मैं ला कर दे देता हूं । तभी एक सज्जन उठे उन्होंने बोला भाई साहब आप क्यों तकलीफ उठाते हो आपके पास सामान भी है मैं खाली हाथ हूं मेरे पास कोई सामान नहीं है इसलिए यह नेक काम मुझे ही कर दे दीजिए। यह व्रतांत आज का ही है और इसको लिखने का मकसद एक ही है जब भी अवसर मिले हमें किसी की सहायता करनी चाहिए और अगर एक हाथ मदद के लिए उठता है तो हजार हाथ और भी उठते हैं । मुझे इस बात का सुकून रहेगा कि आज मैने किसी का दुःख शेयर किया।

एक ऐसी बेटी की कहानी जो शादी के बाद एक माह ससुराल का जुल्म सहन कर मायके आती है, माँ-बाप उसके दुख को सुन दुखी न हो जाएं ये सोच वह अपने दर्द को छुपा लेती परन्तु गौना कराने दरवाजे पर आये लोभी ससुराल पक्ष को देख उसके धैर्य की सीमा टूट पड़ती है…… आगे ….. रो रो कर बेहाल हुयी है, झील सी आँखें लाल हुयी है, हे परमेश्वर, हे जगदीश्वर, माँ अम्बे हे ,देव महेश्वर, आजा जुल्म की ब्यथा सूना दूँ, कहाँ छुपे हो तुम्हें पुकारूँ, थक जग हारी, रब से प्यारी, कहाँ जाये अब एक बेचारी, फूल सी बेटी दर्द बयाँ अब कुहुँक-कुहुँक कर करती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है, रोक लो बाबुल मुझको……….. बाग़ की तेरी कली हूँ मैं, तूने नाजों से पाला है, मुझे सुलाने की खातिर तू, जाग के रात गुजारा है, चहक रही थी बाग़ में तेरे, खुशियां थी संसार में मेरे, बिन मांगे कल तक सब जाना, आज तू बिटिया ना पहचाना, एक दर्द था तड़प गए, सौ दर्द फफक कर कहती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है | रोक लो बाबुल मुझको…………… तेरी बिटिया जान तुम्हारी, पगड़ी की थी शान तुम्हारी, फूल सी बिटिया तेरी मैया, हो गयी कितनी आज बेचारी, देख ले काजल आँखों का अब गालों पर ही रहती है, गंगा, यमुना सी ये आँखें झर-झर बहती रहती है, तड़प कलेजे से लग माँ के, बिन बाती दीपक सी जाके, एक अभागन कहती है, रोक लो माँ तुम मुझको बेटी,तुमसे बिनती करती है | रोक लो बाबुल मुझको…………… कितनी खुशियां जश्न मनाया, रानी जैसा मुझे सजाया, दुनिया भर सामान के संग में, डोली साज के बिदा कराया, डोली बीच मैं तरस रही थी, बिन जल मछली तड़प रही थी, आँसूं थी पर आस लगी थी, आगे स्वर्ग सी द्वार खड़ी थी खुशियों की दहलीज़ पर बेेटी,हर दिन भूखी रहती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है | कितने दर्द दिए हैं हमको, कैसे तुझे बताऊँ मैं, एक माह के उस दुनिया का, कैसे हाल सुनाऊँ मैं, ताने, गाली रोज सुनाते, सबके जूठे मुझे खिलाते, गहने,कपडे छीनी सारी, टूटे खाट पे मुझे सुलाते, चली गयी तो ना आउंगी, दूर कहीं मैं खो जाउंगी, बाबुल सारे काम करुँगी, पगड़ी की मैं लाज रखूंगी, देख ले सारे दाग मार के, बदन दिखा कर कहती है, इस अबला पर दया करो माँ तेरी पावं पकड़ती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है |

एक ऐसी बेटी की कहानी जो शादी के बाद एक माह ससुराल का जुल्म सहन कर मायके आती है, माँ-बाप उसके दुख को सुन दुखी न हो जाएं ये सोच वह अपने दर्द को छुपा लेती परन्तु गौना कराने दरवाजे पर आये लोभी ससुराल पक्ष को देख उसके धैर्य की सीमा टूट पड़ती है…… आगे ….. रो रो कर बेहाल हुयी है, झील सी आँखें लाल हुयी है, हे परमेश्वर, हे जगदीश्वर, माँ अम्बे हे ,देव महेश्वर, आजा जुल्म की ब्यथा सूना दूँ, कहाँ छुपे हो तुम्हें पुकारूँ, थक जग हारी, रब से प्यारी, कहाँ जाये अब एक बेचारी, फूल सी बेटी दर्द बयाँ अब कुहुँक-कुहुँक कर करती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है, रोक लो बाबुल मुझको……….. बाग़ की तेरी कली हूँ मैं, तूने नाजों से पाला है, मुझे सुलाने की खातिर तू, जाग के रात गुजारा है, चहक रही थी बाग़ में तेरे, खुशियां थी संसार में मेरे, बिन मांगे कल तक सब जाना, आज तू बिटिया ना पहचाना, एक दर्द था तड़प गए, सौ दर्द फफक कर कहती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है | रोक लो बाबुल मुझको…………… तेरी बिटिया जान तुम्हारी, पगड़ी की थी शान तुम्हारी, फूल सी बिटिया तेरी मैया, हो गयी कितनी आज बेचारी, देख ले काजल आँखों का अब गालों पर ही रहती है, गंगा, यमुना सी ये आँखें झर-झर बहती रहती है, तड़प कलेजे से लग माँ के, बिन बाती दीपक सी जाके, एक अभागन कहती है, रोक लो माँ तुम मुझको बेटी,तुमसे बिनती करती है | रोक लो बाबुल मुझको…………… कितनी खुशियां जश्न मनाया, रानी जैसा मुझे सजाया, दुनिया भर सामान के संग में, डोली साज के बिदा कराया, डोली बीच मैं तरस रही थी, बिन जल मछली तड़प रही थी, आँसूं थी पर आस लगी थी, आगे स्वर्ग सी द्वार खड़ी थी खुशियों की दहलीज़ पर बेेटी,हर दिन भूखी रहती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है | कितने दर्द दिए हैं हमको, कैसे तुझे बताऊँ मैं, एक माह के उस दुनिया का, कैसे हाल सुनाऊँ मैं, ताने, गाली रोज सुनाते, सबके जूठे मुझे खिलाते, गहने,कपडे छीनी सारी, टूटे खाट पे मुझे सुलाते, चली गयी तो ना आउंगी, दूर कहीं मैं खो जाउंगी, बाबुल सारे काम करुँगी, पगड़ी की मैं लाज रखूंगी, देख ले सारे दाग मार के, बदन दिखा कर कहती है, इस अबला पर दया करो माँ तेरी पावं पकड़ती है, रोक लो बाबुल मुझको, बेटी तेरी पावं पकड़ती है |

#सब का मालिक एक शहर में एक अमीर सेठ रहता था। उसके पास बहुत पैसा था। वह बहुत फैक्ट्रियों का मालिक था । एक शाम अचानक उसे बहुत बैचेनी होने लगी । डॉक्टर को बुलाया गया सारे जाँच करवा लिये गये । पर कुछ भी नहीं निकला । लेकिन उसकी बैचेनी बढ़ती गयी । उसके समझ में नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है । रात हुई, नींद की गोलियां भी खा ली पर न नींद आने को तैयार और ना ही बैचेनी कम होने का नाम ले । वो रात को उठकर तीन बजे घर के बगीचे में घूमने लगा । घुमते -घुमते उसे लगा कि बाहर थोड़ा सा सुकून है तो वह बाहर सड़क पर पैदल निकल पड़ा । चलते- चलते हजारों विचार मन में चल रहे थे । अब वो घर से बहुत दूर निकल आया था । और थकान की वजह से वो एक चबूतरे पर बैठ गया ।उसे थोड़ी शान्ति मिली तो वह आराम से बैठ गया । इतने में एक कुत्ता वहाँ आया और उसकी चप्पल उठाकर ले गया । सेठ ने देखा तो वह दूसरी चप्पल उठाकर उस कुत्ते के पीछे भागा । कुत्ता पास ही बनी जुग्गी-झोपड़ीयों में घुस गया । सेठ भी उसके पीछे था ,सेठ को करीब आता देखकर कुत्ते ने चप्पल वहीं छोड़ दी और चला गया । सेठ ने राहत की सांस ली और अपनी चप्पल पहनने लगा । इतने में उसे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी । वह और करीब गया तो एक झोपड़ी में से आवाज आ रहीं थीं । उसने झोपड़ी के फटे हुए बोरे में झाँक कर देखा तो वहाँ एक औरत फटेहाल मैली सी चादर पर दीवार से सटकर रो रही हैं । और ये बोल रही है ---हे भगवान मेरी मदद कर ओर रोती जा रहीं है । सेठ के मन में आया कि यहाँ से चले जाओ, कहीं कोई गलत ना सोच लें । वो थोड़ा आगे बढ़ा तो उसके दिल में ख़्याल आया कि आखिर वो औरत क्यों रो रहीं हैं, उसको तकलीफ क्या है ? और उसने अपने दिल की सुनी और वहाँ जाकर दरवाजा खटखटाया । उस औरत ने दरवाजा खोला और सेठ को देखकर घबरा गयी । तो सेठ ने हाथ जोड़कर कहा तुम घबराओं मत ,मुझे तो बस इतना जानना है कि तुम रो क्यों रही हो । वह औरत के आखों में से आँसू टपकने लगें । और उसने पास ही गोदड़ी में लिपटी हुई उसकी 7-8 साल की बच्ची की ओर इशारा किया । और रोते -रोते कहने लगी कि मेरी बच्ची बहुत बीमार है उसके इलाज में बहुत खर्चा आएगा । और में तो घरों में जाकर झाड़-ूपोछा करके जैसे-तैसे हमारा पेट पालती हूँ । में कैसे इलाज कराउ इसका ? सेठ ने कहा--- तो किसी से माँग लो । इसपर औरत बोली मैने सबसे माँग कर देख लिया खर्चा बहुत है कोई भी देने को तैयार नहीं । तो सेठ ने कहा तो ऐसे रात को रोने से मिल जायेगा क्या ? तो औरत ने कहा कल एक संत यहाँ से गुजर रहे थे तो मैने उनको मेरी समस्या बताई तो उन्होंने कहा बेटा---तुम सुबह 4 बजे उठकर अपने ईश्वर से माँगो ।बोरी बिछाकर बैठ जाओ और रो -गिड़गिगिड़ाके उससे मदद माँगो वो सबकी सुनता है तो तुम्हारी भी सुनेगा । मेरे पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था । इसलिए में उससे माँग रही थीं और वो बहुत जोर से रोने लगी । ये सब सुनकर सेठ का दिल पिघल गया और उसने तुरन्त फोन लगाकर एम्बुलेंस बुलवायी और उस लड़की को एडमिट करवा दिया । डॉक्टर ने डेढ़ लाख का खर्चा बताया तो सेठ ने उसकी जवाबदारी अपने ऊपर ले ली ,और उसका इलाज कराया । और उस औरत को अपने यहाँ नौकरी देकर अपने बंगले के सर्वेन्ट क्वाटर में जगह दी । और उस लड़की की पढ़ाई का जिम्मा भी ले लिया । वो सेठ कर्म प्रधान तो था पर नास्तिक था । अब उसके मन में सैकड़ो सवाल चल रहे थे । क्योंकि उसकी बैचेनी तो उस वक्त ही खत्म हो गयी थी जब उसने एम्बुलेंस को बुलवाया था । वह यह सोच रहा था कि आखिर कौन सी ताकत है जो मुझे वहाँ तक खींच ले गयीं ?क्या यहीं ईश्वर हैं ? और यदि ये ईश्वर है तो सारा संसार आपस में धर्म ,जात -पात के लिये क्यों लड़ रहा है । क्योंकि ना मैने उस औरत की जात पूछी और ना ही ईश्वर ने जात -पात देखी । बस ईश्वर ने तो उसका दर्द देखा और मुझे इतना घुमाकर उस तक पहुंचा दिया । अब सेठ समझ चुका था कि कर्म के साथ सेवा भी कितनी जरूरी है क्योंकि इतना सुकून उसे जीवन में कभी भी नहीं मिला था । तो दोस्तों मानव और प्राणी सेवा का धर्म ही असली इबादत या भक्ति हैं । यदि ईश्वर की कृपा या रहमत पाना चाहते हो तो इंसानियत अपना लो और समय-समय पर उन सबकी मदद करो जो लाचार या बेबस है । क्योंकि ईश्वर इन्हीं के आस -पास रहता हैं ।। {दोस्तो स्टोरी कैसी लगी... ?} ( कैसा लगा ये प्रसंग ? कॉमेंट कर के बताइएे

😢 ----- खाली पेट ----- लगभग दस साल का बालक राधा का गेट बजा रहा है। राधा ने बाहर आकर पूंछा "क्या है ? " "आंटी जी क्या मैं आपका गार्डन साफ कर दूं ?" "नहीं, हमें नहीं करवाना।" हाथ जोड़ते हुए दयनीय स्वर में "प्लीज आंटी जी करा लीजिये न, अच्छे से साफ करूंगा।" द्रवित होते हुए "अच्छा ठीक है, कितने पैसा लेगा ?" "पैसा नहीं आंटी जी, खाना दे देना।" " ओह !! अच्छे से काम करना।" "लगता है, बेचारा भूखा है।पहले खाना दे देती हूँ। राधा बुदबुदायी।" "ये लड़के ! पहले खाना खा ले, फिर काम करना। "नहीं आंटी जी, पहले काम कर लूँ फिर आप खाना दे देना।" "ठीक है ! कहकर राधा अपने काम में लग गयी।" एक घंटे बाद "आंटी जी देख लीजिए, सफाई अच्छे से हुई कि नहीं।" "अरे वाह! तूने तो बहुत बढ़िया सफाई की है, गमले भी करीने से जमा दिए।यहाॅं बैठ, मैं खाना लाती हूँ।" जैसे ही राधा ने उसे खाना दिया वह जेब से पन्नी निकाल कर उसमें खाना रखने लगा।" "भूखे काम किया है, अब खाना तो यहीं बैठकर खा ले।जरूरत होगी तो और दे दूंगी।" "नहीं आंटी, मेरी बीमार माँ घर पर है।सरकारी अस्पताल से दवा तो मिल गयी है,पर डाॅ साहब ने कहा है दवा खाली पेट नहीं खाना है।😢😢

श्राद्ध खाने नहीं आऊंगा ============== "अरे! भाई बुढापे का कोई ईलाज नहीं होता . अस्सी पार चुके हैं . अब बस सेवा कीजिये ." डाक्टर पिता जी को देखते हुए बोला . "डाक्टर साहब ! कोई तो तरीका होगा . साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है ." "शंकर बाबू ! मैं अपनी तरफ से दुआ ही कर सकता हूँ . बस आप इन्हें खुश रखिये . इस से बेहतर और कोई दवा नहीं है और इन्हें लिक्विड पिलाते रहिये जो इन्हें पसंद है ." डाक्टर अपना बैग सम्हालते हुए मुस्कुराया और बाहर निकल गया . शंकर पिता को लेकर बहुत चिंतित था . उसे लगता ही नहीं था कि पिता के बिना भी कोई जीवन हो सकता है . माँ के जाने के बाद अब एकमात्र आशीर्वाद उन्ही का बचा था . उसे अपने बचपन और जवानी के सारे दिन याद आ रहे थे . कैसे पिता हर रोज कुछ न कुछ लेकर ही घर घुसते थे . बाहर हलकी-हलकी बारिश हो रही थी . ऐसा लगता था जैसे आसमान भी रो रहा हो . शंकर ने खुद को किसी तरह समेटा और पत्नी से बोला - "सुशीला ! आज सबके लिए मूंग दाल के पकौड़े , हरी चटनी बनाओ . मैं बाहर से जलेबी लेकर आता हूँ ." पत्नी ने दाल पहले ही भिगो रखी थी . वह भी अपने काम में लग गई . कुछ ही देर में रसोई से खुशबू आने लगी पकौड़ों की . शंकर भी जलेबियाँ ले आया था . वह जलेबी रसोई में रख पिता के पास बैठ गया . उनका हाथ अपने हाथ में लिया और उन्हें निहारते हुए बोला - "बाबा ! आज आपकी पसंद की चीज लाया हूँ . थोड़ी जलेबी खायेंगे ." पिता ने आँखे झपकाईं और हल्का सा मुस्कुरा दिए . वह अस्फुट आवाज में बोले - "पकौड़े बन रहे हैं क्या ?" "हाँ, बाबा ! आपकी पसंद की हर चीज अब मेरी भी पसंद है . अरे! सुषमा जरा पकौड़े और जलेबी तो लाओ ." शंकर ने आवाज लगाईं . "लीजिये बाबू जी एक और . " उसने पकौड़ा हाथ में देते हुए कहा. "बस ....अब पूरा हो गया . पेट भर गया . जरा सी जलेबी दे ." पिता बोले . शंकर ने जलेबी का एक टुकड़ा हाथ में लेकर मुँह में डाल दिया . पिता उसे प्यार से देखते रहे . "शंकर ! सदा खुश रहो बेटा. मेरा दाना पानी अब पूरा हुआ ." पिता बोले. "बाबा ! आपको तो सेंचुरी लगानी है . आप मेरे तेंदुलकर हो ." आँखों में आंसू बहने लगे थे . वह मुस्कुराए और बोले - "तेरी माँ पेवेलियन में इंतज़ार कर रही है . अगला मैच खेलना है . तेरा पोता बनकर आऊंगा , तब खूब खाऊंगा बेटा ." पिता उसे देखते रहे . शंकर ने प्लेट उठाकर एक तरफ रख दी . मगर पिता उसे लगातार देखे जा रहे थे . आँख भी नहीं झपक रही थी . शंकर समझ गया कि यात्रा पूर्ण हुई . तभी उसे ख्याल आया , पिता कहा करते थे - "श्राद्ध खाने नहीं आऊंगा कौआ बनकर , जो खिलाना है अभी खिला दे ." माँ बाप का सम्मान करें और उन्हें जीते जी खुश रखे। क्यो की कुछ लोग तो मरने के बाद अपनी हैसियत दिखाने के लिए भोज रखते है।🙏...............🙏🏻 🙏🏻💕❣💞🙏

Jai shree krishna